कहानियाँ

Hindi Story | Hindi Kahani | Story In Hindi -हिन्दी कहानियाँ

हिंदी कहानी वह रचना है जिसमे किसी के जीवन अथवा उसके किसी एक अंग या फिर उसके मनोभाव को प्रदर्शित करना लेखक का मुख्य उद्देश्य होता है। कथा कहानियों की परंपरा अत्यधिक प्राचीन है। Kahaniya सुनना पढ़ना और लिखना हर एक देश की बहुत पुरानी परम्परा है। क्योंकि kahaniya हर किसी के मन को रमाती है और सभी को आनंद व मनोरंजन प्रदान करती है। 

कहानियों का जन्म इंसानी सभ्यता के विकास के अनुसार हुआ। जैसे जैसे हमारा विकास हुआ नई कहानियों ने भी जन्म लिया और मनुष्य के जीवन मे अपना स्थान बना लिया। 

अब कहानियों का महत्व धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है क्योंकि हर उम्र के व्यक्ति में कहानियां सुनने और पढ़ने की चाहत बढ़ती जा रही हैं। हर एक कहानी का अपना अलग अलग उद्देश्य होता है। कहानियों को उनके उद्देश्य के आधार पर कई भागों में विभाजित किया जा सकता हैं। जैसे मनोरंजक प्रदान करने वाली कहानियां, प्रेरणादायक कहानियां, जीवन पर आधारित कहानियां, धार्मिक कहानियां आदि।

कहानियां एक तरह से विधा के रूप में भी कार्य करती है क्योंकि कई बार कहानियां हमारे जीवन की उलझी हुई परिस्थितियों को भी सुलझाने में सहायक होती हैं। कुछ कहानियां वास्तविकता पर आधारित होती तो कुछ काल्पनिक, अब ये चाहे जैसे भी हो इनका अंत सदैव यथार्थता से परिपूर्ण होता है।

अगर भारत के कहानियों की बात करें तो सदैव इनकी उत्तम, प्राचीन और संपन्न परंपरा रही है। जिसमे प्राचीनकाल के राजाओं, वीर योद्धाओं के शौर्य, न्याय, प्रेम, साहस, वैराग्य, यात्राएं आदि की कथाएं शामिल है। 

अगर प्राचीन कहानियों की बात करें तो उनमें प्रायः, सत्य की असत्य पर विजय, अन्याय पर न्याय की जीत और धर्म अधर्म की कथाएं दिखाई देती है। फिर धीरे धीरे प्राचीनकाल की कहानियों के पश्चात आधुनिक काल में साहित्यिक और कलात्मक कहानियों ने अपना अस्तित्व स्थापित किया जैसे: पंचतंत्र की कहानियां, बेताल पच्चीसी, सिंहासन बत्तीसी, अकबर बीरबल, विक्रम और बेताल, हितोपदेश आदि।

मैने भी आपके लिए इस पेज पर कई कहानियों का एक संग्रह तैयार किया है जो विभिन्न भागों में वर्गीकृत है। आशा करता हु की आपको हमारे द्वारा दी गई हिंदी कहानियों का संग्रह जरूर पसंद आएगा।

हिंदी कहानी संग्रह

(Hindi Stories Collection)

Hindi Kahaniya | हिन्दी कहानी | प्रेरणात्मक कहानी

App

Nulla posuere libero non elit eleifend dictum. Cras iaculis dolor neque, vestibulum mollis nisi posuere ac. Phasellus diam ex, laoreet in facilisis sit amet, suscipit in felis.

Contact

info@app.com

+91 8634554387

Europe

An address

USA

An address

Asia

An address